By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भारत की सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय जस्टिस राजेश बिंदल ने एलपीयू में लॉ विद्यार्थियों को संबोधित किया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > भारत की सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय जस्टिस राजेश बिंदल ने एलपीयू में लॉ विद्यार्थियों को संबोधित किया
JalandharKapurthla

भारत की सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय जस्टिस राजेश बिंदल ने एलपीयू में लॉ विद्यार्थियों को संबोधित किया

Talk Hindustan
Last updated: 2024/11/25 at 6:44 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
भारत की सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय जस्टिस राजेश बिंदल ने एलपीयू में लॉ विद्यार्थियों को संबोधित किया
SHARE

* “एआई मानव बुद्धि से आगे निकल सकता है, लेकिन इसे निष्पक्ष और न्यायपूर्ण रहना चाहिए”, न्यायमूर्ति बिंदल

* न्यायमूर्ति बिंदल ने लॉ के विद्यार्थियों को जिम्मेदारी स्वीकार करने और सामाजिक बेहतरी के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया

* एलपीयू के लॉ के विद्यार्थियों ने जस्टिस बिंदल से टेक्नॉलोजी और न्यायपालिका की नैतिकता पर इसके प्रभाव के बारे में जानकारी हासिल की

जालंधर, स्कूल ऑफ लॉ, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने न्यायपालिका में आईटी के उपयोग पर नॉलेज शेयर करने के लिए भारत की सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिंदल के सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताया कि किस प्रकार टेक्नॉलोजी; कानूनी प्रणालियों को बदल रही है और इस विकास में नैतिकता की महत्वपूर्ण भूमिका क्या है।

डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर, प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने जस्टिस राजेश बिंदल का स्वागत किया। डॉ. अशोक मित्तल ने कहा, “एलपीयू हमेशा ऐसे सेशन आयोजित करने की कोशिश करता है जो अकादमिक शिक्षा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ता है। न्यायपालिका में टेक्नॉलोजी का एकीकरण अत्यधिक महत्व का विषय है। न्यायमूर्ति बिंदल का सेशन छात्रों को क्रिटिकल रूप से सोचने और कानूनी क्षेत्र में तकनीकी प्रगति को जिम्मेदारी और नए तरीके के साथ अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”

जस्टिस राजेश बिंदल, सर्वोच्च न्यायालय के जज नियुक्त होने से पहले एडवोकेट, न्यायाधीश और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने ज्यूडिशल प्रक्रियाओं में टेक्नॉलोजी एकीकरण के अवसरों और चुनौतियों के बारे में अपने ज्ञान को विद्यर्थियों के साथ साझा किया। वास्तविक दुनिया के उदाहरणों की जानकारी देते हुए, न्यायमूर्ति बिंदल ने ई-कोर्ट, राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड और स्वचालित केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी प्रगति पर प्रकाश डाला, जिसने न्यायपालिका में कुशलता, पारदर्शिता और पहुंच में काफी सुधार किया है।

जस्टिस बिंदल ने बताया, “तकनीकी ने न्यायपालिका को केस बैकलॉग और मुश्किल डाटा मैनेजमेंट जैसे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों से निपटने में सक्षम बनाया है। इसने प्रक्रियाओं को आसान किया है और ठोस कानूनी तर्क पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की अनुमति दी है।” जस्टिस बिंदल ने नैतिक विचारों के महत्व पर भी जोर दिया और कहा, “आने वाले दशकों में, एआई इंसानों से भी अधिक बुद्धिमान हो सकता है। जबकि यह कुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ यह सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है कि इसका उपयोग न्याय, निष्पक्षता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप हो।” जस्टिस बिंदल ने एआई  द्वारा होने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की, जैसे एल्गोरिदम में संभावित एकतरफा झुकाव, सिंथेटिक डेटा, न्यायिक स्वतंत्रता के लिए खतरा और डेटा प्राइवेसी संबंधी चिंताएँ।

छात्रों को संबोधित करते हुए, जस्टिस बिंदल ने उन्हें न्याय और निष्पक्षता के गाइड  के रूप में अपनी भूमिका को अपनाने के लिए प्रेरित किया, और उनसे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। “युवाओं के पास राष्ट्र को आकार देने की शक्ति है। अपनी ऊर्जा, जिम्मेदारी और नैतिक प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मिलाकर, आप सार्थक सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं,” उन्होंने छात्रों को जिम्मेदारी अपनाने और सामाजिक बेहतरी के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन पर सभी ने कैसे आईटी न्यायपालिका को नया रूप दे रही है, साथ ही इसके नैतिक और प्रक्रियात्मक परिणाम को संबोधित कर रही है के बारे में ज्ञान हासिल किया।

TAGGED: Educational
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article GOOGLE MAP के दिखाए रास्ते पर दौड़ रही थी कार, निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरी; 3 लोगों की दर्दनाक मौत GOOGLE MAP के दिखाए रास्ते पर दौड़ रही थी कार, निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरी; 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Next Article जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भगोड़ों पर कसा शिकंजा, दो और भगोड़े पुलिस द्वारा गिरफ्तार जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भगोड़ों पर कसा शिकंजा, दो और भगोड़े पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?