दिल्ली से आई ऊषा माता देवा जी ने किया गुणगान
करतारपुर 2 मार्च (जसवंत वर्मा) होली पर्व के संबंध में करतारपुर के मंदिरों में होली उत्सव का आयोजन जारी है आज प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखडिया करतारपुर में होली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से आई ऊषा माता देवा जी,एवं दयालपुर गेट से सत्या देवा जी विशेष तौर से पहुंचे इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल किया तथा प्रबंधक कमेटी द्वारा चुनरी भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान देवा उषा माता जी द्वारा गाए गए भजन ” भोले ने लाया घोटा मेरा बम भोला, तथा कुंडला वाल्लेया जरा आंख मिलाई वे,एवं मेरा श्याम होली खेडन आया, होलिया में उड़े रे गुलाल, नजर ना लग जाए मेरे बांके बिहारी तेरे मोटे-मोटे नैन, गाकर बैठे श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया और सारा मंदिर परिसर वृंदावन के रंग में रंग गया और फूलों के साथ होली खेली गई। एक दूसरे पर फूलों की वर्षा करते हुए होली खेली ।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी और राधा कृष्ण जी के आगे शीश झुका कर आशीर्वाद हासिल किया। इस दौरान बाल रूप में बने राधा कृष्ण जी द्वारा किए गए नृत्य व गाए भजन होली खेल रहे मेरे लड्डू गोपाल मेरे लड्डू गोपाल मेरे लड्डू गोपाल …. पर सभी श्रद्धालुजन झूम उठे। इस दौरान करतारपुर के सभी मंदिरों से पहुंची महिलाओं ने भाग लिया ओ राधा कृष्ण संग होली खेली। प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को होली की बधाई दी। अंत में आरती पूजन किया गया तथा कड़ी और चावल तथा कुल्फी की लंगर लगाया गया।
इस मौके पर रमेश रानी, सरिता वर्मा, बिंदर, ज्योति जगपाल, रीटा वर्मा, प्रीति, मधु ,मंजू, ज्योति, बीना रानी, खुशविंदर बबली , मनजीत, डॉ उमा सैदा ,पूनम बबली रेनू भारद्वाज,पुष्पा वर्मा ,दीपू, हिना, रानी, नीलम वर्मा, राज रानी ,शशि शर्मा, कमला रानी ,साहिल , भोली रानी राजरानी, कांता रानी वर्मा, चंद रानी, रमेश रानी, कंचन बक्शी, रजनी ,ज्योति शर्मा, दीपू, खुशविंदर बबली, मनजीत, नीरू बाला, रजनी शर्मा, रेखा रानी ,लाडो, बीना रानी, डॉली, रितु ,मीनू, रेनू भारद्वाज ,सुनीता रानी सभरवाल , सोनिया, खुशी ,नीलम ,सविता, आशा रानी, शिवदर्शन कुमार, अनिल शर्मा, जसवंत वर्मा, अश्विनी, सिकंदर लाल,कालू वर्मा,नवदीप सेखड़ी,सूरज,बिन्नी ,के अलावा स्त्री सत्संग घर शिव मंदिर, ,सेठा मंदिर ,श्री राधा कृष्ण मंदिर मोहल्ला लोहार, रामा कृष्णा मंदिर बारादरी बाजार ,वैष्णो देवी मंदिर, माता चिंतपूर्णी मंदिर ,शीतला मंदिर इत्यादि से श्रद्धालुओं ने भाग लिया और राधा कृष्ण जी के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद हासिल किया और उनके साथ होली खेली।बाद में आरती पूजन का प्रसाद बांटा गया।

