करतारपुर: 04 जुलाई (जसवंत वर्मा ) मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत समाज सेवी संस्था नेकी दी दुकान, करतारपुर ने आज कपूरथला निवासी समाज सेवी स्वर्गीय सुनील रतन सहगल परिवार के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र गांव काला बहियां (जालंधर) में मरीजों क लिए दवाइयां उपलब्ध करवाई।
इस अवसर पर सी.एच.ओ. मैडम प्रीति व स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने संस्था नेकी दी दुकान, करतारपुर व विशेष रूप से सहगल परिवार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सी.एच.ओ. मैडम प्रीति, सतवंत कौर (ए.एन.एम.), ज्योति (ए.एन.एम.), आशा वर्कर बलवीर कौर, मैडम सीमा, मैडम नीरू डैविट, मैडम अवरिन्दर कौर व मैडम नितिका कमल आदि उपस्थित थे।

