करतारपुर (जसवंत वर्मा )प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में 27 जुलाई अंतिम रविवार को मासिक 41 वां संकीर्तन दौरान हरियाली तीज धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक तौर से मनाई जाएगी , इस संबंध में प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी महिला मंडल की एक बैठक आज सांय मंदिर परिसर में हुई जिसमें हरियाली तीज पर संकीर्तन करने तथा खीर पूडे का प्रसाद, ठंडे मीठे दूध लगाने का लंगर लगाने का निर्णय लिया गया ।
इस कार्यक्रम संबंधी रूपरेखा तैयार की गई। बाद में आरती पूजन का प्रसाद बांटा गया है। प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी महिला सदस्यों का धन्यवाद किया तथा हरियाली तीज तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।इस मौके पर बिंदर, सरिता वर्मा ,ज्योति जगपाल, डॉक्टर उमां सैदा, पूजा शारदा, नैंसी आनंद, पुष्पा वर्मा, खुशबिंदर बबली ,मधु , मंजू, रजनी, मीनू, नीलम केसर, मनजीत, नंदिनी, साहिल, इत्यादि मौजूद थे।

