करतारपुर 30 अक्टूबर( जसवंत वर्मा )आज हरे कृष्ण मंदिर पक्का बाग करतारपुर में हरे कृष्ण प्रचार समिति करतारपुर के कमेटी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कार्तिक मास में मनाए जा रहे उत्सवों पर विचार किया गया और कार्तिक मास में दीपदान की महत्ता पर चर्चा की गई कि इस मास में दीपदान करना शास्त्रों में कितना शुभ माना गया है, इसीलिए करतारपुर के हर व्यक्ति को दीपदान करना चाहिएकार्तिक मास भगवान श्रीकृष्ण का अत्यंत प्रिय महीना है।
इस महीने में किया गया प्रत्येक छोटा सा भक्तिमय कार्य जैसे दीपदान, नाम संकीर्तन या तुलसी सेवा कर करोड़ों गुना फल प्रदान करता है। शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक मास में किया गया एक दीपदान भी अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है और भगवान श्रीदामोदर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस मीटिंग में सहमति बनी कि एक विशाल हरि नाम शोभायात्रा 01 नवंबर दिन शनिवार शाम 5:30 बजे हरे कृष्ण मंदिर से यात्रा प्रारंभ होगी।
यह यात्रा फर्नीचर बाजार, डाकखाना तथा किला कोठी मार्ग से होते हुए पुनः हरे कृष्ण मंदिर पर समाप्त होगी। सबसे निवेदन है कि सब इस भक्तिमय कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर भगवान को दिया अर्पित करके उनकी दिव्य सेवा का अवसर प्राप्त करें।इस अवसर पर भरत ऋषिकेश प्रभु जी, परम करुणा प्रभु, अमल पुराण प्रभु, दयानिधि प्रभु, बलवीर सोंधी, सुनील, मनीष, पुनीत, राजेश, दक्ष आदि उपस्थित रहे।

