भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत : खोजेवाल
कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर हरदीप सिंह दीपा बडियाल ने अपने सैंकड़ो साथिओं सहित सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने हरदीप सिंह दीपा बडियाल भाजपा का शहरी सचिव नियुक्त किया।इस अवसर पर हरदीप सिंह दीपा बडियाल ने जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर काम कर रही है।
जिसका सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है।सत्ता में आने से पूर्व किए गए सभी वादों को केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरा किया है।प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने देश को बुलंदिओ पर पहुंचाया है।गुंडाराज और भ्रष्टाचार खत्म कर,लोगो के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाए चालू की है,जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इस पवित्र परिवार का हिस्सा बना हूँ।प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की नीतियों पर हमें विश्वास है।
इसलिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हरदीप सिंह दीपा बडियाल ने कहा कि वे किसी महत्वाकांक्षा को लेकर भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं,उन्हें जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी ईमानदारी के साथ,सक्रियता के साथ निभाने का प्रयास किया।अब भाजपा ने उन्हें पार्टी की सक्रिय राजनीति में शामिल किया है तो जो भी पार्टी नेतृत्व में उन्हें जिम्मेदारी लगाएगा वे उसे भी पूरे समर्पित भाव से निभाने का प्रयास करेंगे।इस दौरान जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है।इसके चलते सभी मंडल अध्यक्ष,भाजपा युवा मोर्चा,ओबीसी मोर्चा,एससी मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,महिला मोर्चा आदि को पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया है।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करे।खोजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं,जिसके चलते कई राजनीतिक दलों को छोड़कर तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़े नेता भाजपा पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।उन्होंने ने भगवंत मान को घोषणा मंत्री करार दिया।कहा कि वह सिर्फ घोषणाएं ही करते हैं,काम नहीं।
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह तो सिर्फ बोलकर भाग जाते हैं।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य राजेश पासी,पूर्व जिला उपप्रधान अशोक माहला,जिला महासचिव एडवोकेट पियूष मनचंदा,जिला सचिव विक्की गुजराल,जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन, जिला उपप्रधान करनजीत सिंह आहली,जिला सचिव अश्वनी तुली,युवा मोर्चा जिला प्रधान सनी बैंस,सर्कल प्रधान राजिंदर सिंह धंजल,सीनियर नेता निर्मल सिंह नाहर,एससी मोर्चा के जिला प्रधान रोशन लाल सभरवाल,जिला उपपधान कपूर चंद थापर,लकी,कपिल धीर आदि उपस्थित थे

