नरिंदर मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहे भाजपा से: रणजीत सिंह खोजेवाल
कपूरथला(गौरव मढ़िया )भाजपा नेता रोशन लाल सभरवाल और निरु शर्मा के प्रयास से बड़ी संख्या में लोगो ने भाजपा की केंद्र सरकार की नीतिओं से खुश होकर भाजपा का दामन थमा।
भाजपा में शामिल होने वाले वंदना पूरी,त्रिप्ता देवी,नीलम गुप्ता,गुरजीत कौर,सीमा रानी,कामनी,वेदिका,बिनकाल,सुनीता रानी,जसपाल सिंह,सिमरन सिंह,प्रदीप भारद्वाज,करन भारद्वाज,विमल आदि को भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने सिरोपा डाल कर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि लोगो ने आदमी पार्टी को वोट डालकर जीत दिलाई थी।लेकिन उनके द्वारा किए जा रहे कार्य राज्य की जनता के साथ धोखा है।दूसरी तरफ भाजपा हमेशा राज्य की जनता के साथ है
जिससे प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं।खोजेवाल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है,भले ही उन लोगों द्वारा कीचड़ उछाली जा रही हो,जो देश को प्रगति करते नहीं देखना चाहते हैं।
खोजेवाल ने कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये नकारात्मक लोग देश की प्रतिष्ठा को जितना नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे,भारत उतना ही मजबूत बनेगा।उन्होंने कहा,सभी अखबारों में प्रधानमंत्री के लेख छपे थे,जिसमें रेखांकित किया गया था कि भारत लोकतंत्र की जननी है।यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि भारत विश्व मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार से मिलने वाले लाभ के बारे में बताएं और सभी को जागरूक करे
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राजेश पासी,भाजपा नेता रोशन लाल सभरवाल,भाजपा आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल,जिला महासचिव जगदीश शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा कि मंडल प्रधान ईशा महाजन,पियूष मनचंदा,कमल प्रभाकर,धर्मपाल महाजन,निरु शर्मा,आभा आनंद आदि उपस्थित थे।

