जालंधर, 6 सितम्बर, जालंधर से लोकसभा सदस्य श्री सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि गुरु रविदास बानी अध्ययन केंद्र से संबंधित कार्य जल्द ही शुरू होगा।आज यहां डेरा सचखंड बल्लां में संत बाबा निरंजन दास और आयोजकों के साथ बैठक दौरान सांसद ने कहा कि बानी स्टडी सेंटर को लेकर काफी काम पूरा हो चुका है, इसके काम में तेजी लाने के लिए जल्द ही एक राज्य स्तरीय बैठक भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बानी स्टडी सेंटर के लिए पहली किश्त के 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए है।उन्होंने कहा कि बानी अध्ययन केंद्र न केवल गुरु रविदास जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को बानी से भी जोड़ेगा।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वरिंदरपाल सिंह बाजवा भी उपस्थित थे।

