जालंधर में बीजेपी के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर देर रात धमाका हो गया। यह धमाका हैंड ग्रेनेड का बताया जा रहा है। धमाके के बाद घर के अंदर शीशों से लेकर बाहर पड़ा सारा सामान बिखर गया।

जालंधर में बीजेपी के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर देर रात धमाका हो गया। यह धमाका हैंड ग्रेनेड का बताया जा रहा है। धमाके के बाद घर के अंदर शीशों से लेकर बाहर पड़ा सारा सामान बिखर गया।उन्होंने बताया कि वह देर रात करीब 1:00 बजे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे और बाहर की लाइट्स ऑफ थी और इसी बीच जोरदार धमाके की आवाज आई।धमाके से साथ साथ तोड़ फोड़ की आवाजें आई जिसके बाद वह बाहर आए तो देखा कि दरवाजे से लेकर अन्दर खड़ी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। बाहर सामान बिखरा पड़ा था । मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह सोची समझी साजिश है,उनके घर हुए इस अटैक को लेकर CP धनप्रीत कौर ने कहा कि फोरेंसिक लैब की टीम जांच कर रही है। उनकी जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि धमाका किसके साथ हुआ। ये हमला थाने की कुछ दूरी पर हुआ ,भाजपा के पूर्व मंत्री के घर हुऐ इस हमले की पुलिस की टीमें जांच कर रही है

