करतारपुर: (जसवंत वर्मा ): अपनी माता स्वर्गीय श्री मति स्वर्ण कौर पाल की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके सुपुत्र श्री नरिंदर पाल (अध्यक्ष श्री गुरु रविदास मंदिर आर्य नगर करतारपुर) ने संत बाबा ओंकार नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काला बाहीयां (जालंधर) के 100 विद्यार्थियों को ज्योमेट्री बॉक्स बांटे। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रक्तदान- महादान का संदेश देते हुए एक नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर के सेवादार मास्टर अमरीक सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों के लिए किए गए इस नेक प्रयास के लिए श्री नरिंदर पाल का धन्यवाद किया तथा स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ ने माता स्वर्ण कौर पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री नरिंदर पाल, हरदीप कुमार, मास्टर अमरीक सिंह, स्कूल प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर, गेंदी राम, मैडम वीना कुमारी, नितिका कमल, अविंदर कौर, नीरू डेविट, मैडम स्वीटी, किरण, मैडम कंवलजीत कौर, मैडम मधु शारदा,सिमरन, मैडम नीलम रानी, स्कूल स्टाफ और छात्र उपस्थित थे।

