* क्विक हील की सफलता के पीछे एक भाई के बलिदान की प्रेरणादायक कहानी
* डॉ. संजय काटकर ने बताया कि कैसे क्विक हील साइबर सुरक्षा की दुनिया मे दिग्गज कंपनी बनी और इसरो के साथ साझेदारी की
* क्विक हील की सफलता पर डॉ. संजय काटकर बोले- “गुणवत्ता हमेशा हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत रहेगी”
जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने “साइबर शील्ड: द क्विक हील स्टोरी” थीम से एक आकर्षक टेक टॉक की मेजबानी की, जिसमें क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सह-संस्थापक डॉ. संजय काटकर और क्विक हील में साइबर शिक्षा और सेवाओं के निदेशक विशाल कुमार शामिल हुए। साइबर सिक्योरिटी समाधानों में एक इंडियन मल्टीनेशनल लीडर क्विक हील टेक्नोलॉजीज का बाजार पूंजीकरण ₹3000 करोड़ से ज़्यादा है। अपने एंटीवायरस और एंडपॉइंट सुरक्षा उत्पादों के लिए ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाने वाली कंपनी तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से डिजिटल इकोसिस्टम की सुरक्षा में सबसे आगे है। सेशन में साइबर खतरों की बढ़ती समस्या और मजबूत सुरक्षा के लिए जल्द तरीके तलाशने पर जोर दिया गया।
सेशन में, डॉ. संजय कटकर ने अपने भाई डॉ. कैलाश कटकर के साथ क्विक हील टेक्नोलॉजीज के निर्माण की अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, डॉ. कटकर ने कहा, “एक साधारण परिवार से आने वाले, मेरे भाई ने मेरी मदद करने के लिए अपनी शिक्षा का त्याग कर दिया था और फिर हमने बाधाओं को अवसरों में बदल दिया।” डॉ. कटकर ने भुगतान में देरी से लेकर प्रमुख विक्रेतों द्वारा किए जाने वाले संदेह जैसी चुनौतियों के बारे में बताया। डॉ. कटकर ने साझा किया कि कैसे दोनों ने सीमित बजट में स्किल्ड प्रोफेशन्ल्स को काम पर रखने और प्रोडेक्ट के चोरी होने वाली समस्या को हल किया। उन्होंने कहा, “गुणवत्ता हमेशा से हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत रही है और रहेगी।” गुणवत्ता के प्रति इस अटूट प्रतिबद्धता ने क्विक हील को भारत के साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे ला खड़ा किया है।
डॉ. कटकर ने बताया ऐतिहासिक चंद्रयान-3 सहित इसरो के अंतरिक्ष मिशनों के लिए साइबर सुरक्षा के लिए भागीदार बनना क्विक हील के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। डॉ. काटकर ने क्विक हील के इनोवेशन, एंटीफ्रॉड.एआई को पेश किया, जो एक एआई-संचालित एप्लिकेशन है, जो धोखाधड़ी के पैटर्न के लिए सक्रिय सुरक्षा प्रदान करता है और जो साइबर सुरक्षा में आगे रहने के लिए उनकी वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है। विशाल कुमार के सेशन के दौरान छात्रों को जरूरी साइबर सुरक्षा नीतियों जैसे कि बार-बार पासवर्ड बदलने, साइबर सुरक्षा कानूनों के बारे में जागरूकता और उपयोगकर्ताओं के विश्वास का फायदा उठाने वाली सोशल इंजीनियरिंग रणनीति के खिलाफ सावधानी बरतने के बारे में कार्रवाई योग्य जानकारी दी।
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने कहा, “एलपीयू के पास क्विक हील के ट्रेनर्स हमारे ट्रेनिंग भागीदार हैं और इस तरह का इंडस्ट्री सहयोग छात्रों को आवश्यक साइबर सुरक्षा-संबंधी कौशल से लैस करने की एलपीयू की वचनबद्धता को प्रदर्शित करता है।” डॉ. मित्तल ने जुनून और समर्पण के महत्व पर जोर दिया और छात्रों से डॉ. कटकर की एंटरप्रिन्योर की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए अपनी एकेडमिक प्रोजेक्ट के लिए इसी तरह मेहनत करने के लिए कहा।
—

