करतारपुर 26 जनवरी (जसवंत वर्मा ) 77वां गणतंत्र दिवस मास्टर गुरुवंता सिंह मेमोरियल जनता कॉलेज करतारपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान पूर्व विधायक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तथा पुलिस टुकड़ी से सलामी ली। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेटी सोडी, चौधरी तेजिंदर कौर, चौधरी दमनवीर सिंह, सेक्रेटरी हरपाल, गुरदीप सिंह, सूरजभान, जगदीश कुमार जगा, डॉ भीमसेन, नाथीराम सनोत्रा, नरेश कुमार सोहल, सरबजीत बावा, श्याम सुंदर, राकेश कुमार, निर्मल सिंह निम्मा, जसविंदर, नवजीत, इत्यादि गांव के पंच सरपंच शहर निवासी उपस्थित थे।

