करतारपुर 31 अगस्त (जसवंत वर्मा) करतारपुर शिवपुरी की हालत बहुत खस्ता है। जिसमें आने जाने वाले रास्तों का तो बहुत ही बुरा हाल है। शिवपुरी में होने वाले विकास कार्यों के लिए आज एक मीटिंग शिवपुरी में रखी गई थी। जिसमें पूरे शहर निवासियों को बुलाया गया था भारी वर्षा के कारण कुछ ही लोग वहां पर पहुंच सके। मीटिंग में विचार किया गया जल्दी ही शिवपुरी के विकास के लिए नई कमेटी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में काली सभरवाल ने बताया कमेटी में शहर के सभी वार्डों मे से सदस्य लिए जाएंगे। तथा नई कमेटी द्वारा शिवपुरी के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शिवपुरी का पूरा ध्यान दिया जाएगा। पूरे शहर की मदद से शिवपुरी को जो भी जरूरत होगी पूरा किया जाएगा। मीटिंग में काली सभरवाल, प्रदीप अग्रवाल, जसविंदर बबला, बचन सिंह, विपिन थापर, किट्टू वालिया,सतनाम लहर, दीपक दीपा,अनिल शर्मा पंडित अवध शर्मा,धीरज सक्सेना,नीरज अरोड़ा, पवन शर्मा,घुद्दू,सूरज, सोनू,इत्यादि बड़ी गिनती में शहर निवासी उपस्थित थे।

