कपूरथला( गौरव मढ़िया )कामिश्नर नगर निगम कपूरथला जी के दिशा -निर्देष के की पालना करते हुए नगर निगम के सचिव सुशांत भाटिया जी एवम् ITC कंपनी के अधिकारियो द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ITC मिशन सुनहरा कल के तहत फिनिश सोसाइटी एवं नगर निगम (कपूरथला) और मोहल्ला कमेटी के सदस्यों ने मिलकर शालीमार बाग नगर निगम कार्यालय में मनाया गया,
इस अवसर पर नगर निगम के सेकेटरी सुशांत भाटिया द्वारा पर्यावरण के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया, और जो लोग खुले में कचरा फेकते हैं, उनके द्वारा शहर वाशियों को से अपील की कि खुले में कचरा न फेकें नगर निगम द्वारा लगातार लोगों को जागुरुक किया जा रहा है,यदि फिर भी लोग खुले में कचरा फेकते हैं या जलाते हैं उनके खिलाफ जुर्माना/दण्ड की कार्यवाही की जायेगी,
ITC कम्पनी से HR मैनेजर आशीष शर्मा जी द्वारा पर्यावरण की साफ़-सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने पर जोर दिया गया आई टी सी मिशन सुनहरा कल प्रोग्राम के मैनेजर असगर अली सर द्वारा पोधों के महत्त्व के बारे में बताया साथ ही RRR अवधारणा को अपनाने के लिए कहा
इस अवसर पर शालीमार बाग में नगर निगम अधीक्षक जीतेन्द्र ,SDO हरजीत सिंह, सैनेटरी इंस्पेक्टर, संजीव कुमार, नरेश कुमार के द्वारा पोधा रोपण भी किया गया, जिसमें नगर निगम अधिकारी एवं मोहल्ला कमेटी और ITC टीम द्वारा पोधा रोपण किया गया, प्रोग्राम के अंतर्गत प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश चन्द्र शर्मा जी द्वारा सभी लोगों को स्वच्छ्ता की शपथ दिलाई और अंत में सभी से शपथ पर हस्ताक्षर कराये
इस अवसर पर नगर निगम सेकेटरी श्री सुशांत भाटिया, HR मैनेजर श्री आशीष शर्मा ,ITC मिशन सुनहरा कल प्रोग्राम के मैनेजर श्री असगर अली सर द्वारा टीम की रेली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर गुरसेवक सिंह, तरुनम, रोबिन, नगर निगम कपूरथला , आई टी सी मिशन सुनेहरा कल की टीम एवम् मोहल्ला कमेटी के मेम्बेर्स उपस्थित थे

