बच्चों के सुनहरे भविष्य का आधार विद्या मंदिर – कलेर
कपूरथला (गौरव मढ़िया) सेठ हुकम चंद एसडी पब्लिक स्कूल अर्बन अस्टेट कपूरथला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस मौके नगर निगम कमिशनर अनुपम कलेर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।
जबकि स्कूल के प्रधान नरेश कुमार बुधिया, सीनियर वाइस प्रधान विनोद दादा, मैनेजर प्रवीन दादा, ज्वाइंट सचिव रमन बुधिया, असिस्टेंट मैनेजर सतीश चंद्र दादा, सेठ हुकम चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगल सोहल के प्रिंसीपल प्रियंका शर्मा, सेठ हुकम चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेम नगर से ममता बहल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती जी की वंदना, ज्योति प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम का आगाज शिव तांडव से हुआ। इस अवसर पर अनुपम कलेर ने कहा कि बच्चों के सुनहरे भविष्य का आधार विद्या मंदिर ही है इन विद्या मंदिर में ही बच्चे शिक्षा, ज्ञान, प्रेम,सेवा,सद्भावना, राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ कर समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं।
इसके बाद छात्रों ने राजस्थानी सभ्यता को दर्शातें हुए “पधारो म्हारे देस’ से मुख्यातिथियों का अभिनंदन किया। किंडरगार्टन विद्यार्थियों द्वारा “लिटिल मेलोडियस ऑफ इटिंग’ बॉलीवुड पुराने गीतों पर दिलकश नृत्य पेश किया। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से विभिन्न कक्षाओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले व विभिन्न प्रतिस्पर्धा में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया
गया। स्कूल में बच्चों के लिए “बेबी शो’ में नन्हें मुुन्हें बच्चों ने फैंसी ड्रेस व कविता गायन में भाग लिया। विजेता बच्चों को ट्रॉफी व मैडल के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल कैंपस में कार्निवाल मेले का भी आयोजन किया गया

