जालंधर, 04 फरवरी:- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबांता सिंह मार्ग के छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर, और सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई और शुभकामनाएं देने के लिए पीपीआर मॉल जालंधर के गेम ऑन इंडिया में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

किया। जिसमें जूनियर्स (कक्षा 11) ने सीनियर्स (कक्षा 12) के लिए ढेर सारी गेम्स एवं डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, और जितने वाले प्रतियोगी को सम्मानित भी किया गया। इसके इलावा कक्षा 12 के छात्रों की तरफ से डांस, कविता और स्पीच द्वारा अपने स्कूल के प्रति लगाव को बताया। सभी छात्रों ने

खूब आनंद लिया। यही नहीं कक्षा 11 के छात्रों ने भी भांगड़ा, गिद्दा, गायन आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। । पार्टी का आनंद लेने के लिए जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के लिए कई गेम्स का भी आयोजन किया। इस समारोह में विभिन्न ख़िताब थे, जिसमें मिस्टर (एस.एस.डी.पी.एस) का खिताब वंशज को,

मिस (एस.एस.डी.पी.एस) का खिताब रिद्धिमा को, मिस्टर(टैलेंटेड) का ख़िताब विशाल मण्ड, मिस (टैलेंटेड) का ख़िताब दीपशिखा को मिस्टर(पर्सनालिटी)
एवं मिस (पर्सनालिटी) का अवार्ड सचिन, मोक्षी खन्ना के नाम हुआ और मिस्टर एवं मिस (एक्टिव) का ख़िताब रीतिश और प्राची को मिला। ग्रुप के चेयरमैन

अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनको आशीर्वाद दिया।

