विवादों में घिरे मशहूर गायक मास्टर सलीम श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेकने के बाद माफी मांगी हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उनकी जिंदगी ही मां चिंतपूर्णी हैं। उनके लिए मां चिंतपूर्णी से बढ़कर कोई नहीं है। जब उन्होंने बीस-पच्चीस वर्ष पहले ही माता की भेंटे गानी शुरू की थीं, उसी समय बोल दिया था कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं है। वह भी बचपन से मां के चरणों में उपस्थिति दर्ज करवाने आते रहे हैं। कुछ गलतफहमी हाल ही के दिनों में हुई है और एक-दो शब्दों के इधर-उधर होने से गलत मतलब निकाला जाने लगा।
विवादों में घिरे मशहूर गायक मास्टर सलीम श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेकने के बाद माफी मांगी हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उनकी जिंदगी ही मां चिंतपूर्णी हैं। उनके लिए मां चिंतपूर्णी से बढ़कर कोई नहीं है। जब उन्होंने बीस-पच्चीस वर्ष पहले ही माता की भेंटे गानी शुरू की थीं, उसी समय बोल दिया था कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं है। वह भी बचपन से मां के चरणों में उपस्थिति दर्ज करवाने आते रहे हैं। कुछ गलतफहमी हाल ही के दिनों में हुई है और एक-दो शब्दों के इधर-उधर होने से गलत मतलब निकाला जाने लगा।वह माता की शान के विरूद्ध कभी नहीं बोल सकते हैं। बावजूद उनकी वाणी से किसी को बुरा लगा है उसके लिए वह हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हैं। माता के दर्शनों के उपरांत मास्टर सलीम ने पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र कालिया व पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और उनके समक्ष भी अपनी बात रखी। इस पर रविंद्र कालिया ने कहा कि यदि मास्टर सलीम ने दरबार में आकर मां से ही माफी मांग ली है तो यह मामला यहीं खत्म हो जाता है। माता सबकी मां है और सलीम ने मां चिंतपूर्णी से ही क्षमा याचना कर ली हैदेखें वीडियो

