कन्या महाविद्यालय (स्वायत्त) में प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता गुरनाम भुल्लर तथा उनकी आगामी फिल्म इश्कां दे लेखे की पूरी स्टार कास्ट ने अपनी उपस्थिति से रौनक बढ़ाई। गुरनाम भुल्लर
और अभिनेत्री ईशा मालवीय अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में विशेष रूप से केएमवी कैंपस पहुंचे, जहाँ प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने उनका भव्य स्वागत किया। कॉलेज के ऑडिटोरियम में

आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं का भारी हुजूम उमड़ा, जो अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था। कार्यक्रम के दौरान गुरनाम भुल्लर और अन्य कलाकारों ने अपने

मशहूर गानों और फिल्म इश्कां दे लेखे के संगीत से पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया, जिससे छात्राएं झूमने पर मजबूर हो गईं। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए गुरनाम भुल्लर ने कहा कि

युवाओं के बीच प्रदर्शन करना उन्हें हमेशा एक नई ऊर्जा से भर देता है। कार्यक्रम के अंत में प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस सफल आयोजन के लिए अंग्रेजी विभाग की प्रमुख डॉ. मधुमीत, इतिहास

विभाग की प्रमुख डॉ. गुरजोत कौर और सुश्री गीतिका के प्रयासों की सराहना की।

