जालंधर, 22 मार्च: आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान 49,680 मिलीलीटर शराब समेत एक व्यक्ति को काबू किया गया है।
सहायक कमिश्नर (एक्साइज), जालंधर वेस्ट रेंज नवजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डी.सी. (एक्साइज) एस.के. गर्ग द्वारा जारी हिदायतों पर एक विशेष टीम, जिसमें जसप्रीत सिंह (एक्साइज अधिकारी, वेस्ट-बी) और मनजीत सिंह ढींढसा (एक्साइज इंस्पेक्टर, एक्साइज सर्कल बस्तियां) शामिल थे, पुलिस पार्टी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर राज नगर, बस्ती बावा खेल, कपूरथला रोड स्थित ‘जूस कार्नर’ के पीछे वाली एक दुकान के बेसमेंट में छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 176 निप्स (Nips) और 48 पिंट्स (Pints) यानी कुल 49,680 मिलीलीटर “पंजाब किंग” शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति, जिसकी पहचान बलदीप सिंह, बस्ती बावा खेल) के रूप में हुई, को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

