पंजाब से इस समय बड़ी ख़बर है। ख़बर यह है कि पंजाब की कई प्रमुख चर्च पर केंद्रीय जाँच एजेंसी ED की रेड हुई है। जानकारी के मुताबिक जालंधर की ताजपुर स्थित चर्च तथा कपूरथला कि खोजेवाला चर्च पर भी ED ने रेड की है।
इसके अलावा अमृतसर में भी रेड होने की ख़बर है जालंधर की ताजपुर चर्च जहाँ पर प्रोफेट बजेंद्र सिंह प्रमुख हैं के यहाँ भी ED ने रेड की है।पैरामिलिट्री फ़ोर्स मौक़े पर तैनात की गई है
लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा कपूरथला की खोजेवाला चर्च में हरप्रीत सिंह देओल जो चर्च को चलाते हैं, उनके वहाँ भी ED की रेड की ख़बर है।

