चंडीगढ़ मे भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल सहित आस पास के इलाकों में भूकंप के दो बार झटके आए जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।
पंजाब के अमृतसर, मोहाली, रोपड़, पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, मुक्तसर, अबोहर, पठानकोट, नवांशहर, तरनतारन, फरीदकोट, कपूरथला सहित पंजाब के सभी क्षेत्रों में भूकंप के झटके मसूस किए गए। भूकंप की आहट होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।

जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, लोगों ने अपने परिचितों को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। लोगों ने एक दूसरे से फोन पर भी स्थिति जानी। कईं लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर अपडेट डालना शुरू कर दिया।
अभी तक के संबंध में हुई जानने माल नुक़सान का पता नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में 5.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे हैं।

