कमेटी ने शहरवासियों को दशहरा पर्व-24 की दी बधाई व जिला व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया
प्रभु श्री राम के जीवन से शिक्षाँए ग्रहण कर अपना जीवन सार्थक करें – विधायक राणा गुरजीत सिंह
कपूरथला 12 अक्टूबर गौरव मढ़िया : श्री प्रताप धर्म प्रचारणी राम लीला दशहरा कमेटी ने दशहरा पर्व- 2024 धूमधाम से मना कर अपनी कमेटी के दशकों से चली आ रही परंपरा को जीवित रखा है।सभाध्यक्ष श्री सुरिंदर शर्मा ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन और शहरवासियो का आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी और सभा सदस्यों श्री सतीश शर्मा,श्री राजेन्दर वर्मा,राजेश सूरी , श्री कृष्ण लाल सर्राफ,ऐडवोकेट श्री पवन कालिया,श्री कमलजीत सिंह,श्री मगल सिंह सेखेा,श्री बिशंवर दास,श्री हरवंत सिंह भंडारी,पवन लुंबा,श्री वलिजंदर सिंह,बावा पंडित, श्री गुलशन लुंवा,श्री दविंदर कालिया,भूपिंदर सिंह,श्री त्रिलोचन सिंह धिंजन, एडवोकेट अक्षत कालिया,मनीश कुमार,तनुज महाजन,बिनय शर्मा,पुलकित सूरी,रघु शर्मा, धर्मपाल व दर्जनों कलाकार शामिल हुए।
इस पर्व का उदघाटन पुर्व काऊंसलर श्री सतपाल मेहरा ने अपने कर कमलों से किया व दशहरा पर्व की अध्यक्षता श्री नामदेव अरोडा ने की और जिला भाजपा प्रधान श्री रणजीत सिंह खोजेवाल तथा आम आदमी पार्टी लीडर श्री परमिंदर सिंह ढोट विशेष अतिथि के रूप में हाजिर हुए जब कि हर साल की तरह कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह इस पर्व के मुख्य अतीथि रहे।विधायक राणा गुरजीत सिंह ने सभा के इस कार्य की सराहना करते हुए शहरवासियो को दशहरा पर्व- 2024 कर शुभकामनाँए दी है और प्रभु श्री राम के जीवन से शिक्षा लेकर अपने जीवन को सफल वनाने के लिए प्रेरित किया और सभा को उनके कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कमेटी प्रधान श्री सुरिंदर शर्मा ने बताया कि सभा पिछले 93 वर्षों से दशहरा पर्व मनाती आ रही है यहा तक कि आंतकवाद के काले दिनों में भी सभा ने पुलिस की सुरक्षा में दशहरा पर्व मनाया था श्री शर्मा ने सभा के समस्त पदाधिकारियो व सदस्यों की और से शहर वासियों को दशहरा पर्व की शुभ कामनाँए देते हुए सभी दानी सज्जनों , प्रशासन, पुलिस प्रशासन व शहरवासियों को उनके तन मन और धन के सहयोग के लिए धन्याबाद किया। एमएलए कपूरथला राणा गुरजीत सिंह ने भी सभा के इस कार्य की सराहना करते हुए शहरवासियों को दशहरा पर्व- 2024 की शुभकामनाँए दी है और प्रभु श्री राम के जीवन से शिक्षाँए लेकर अपने जीवन को सफल वनाने के लिए प्रेरित किया ।
कमेटी के सभी सदस्यों व कलाकारों ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना समाज कल्यान के लिए प्रभु राम से बंदना की। महासचिव श्री रजिंदर वर्मा व बरिष्ट उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा ने जिलाधीश श्री अमित कुमार पंचाल , एसएसपी श्रीमति बत्सला गुप्ता ,एडीसी जनरल नवनीत कौर , एसडीएम इरबिन कौर , नगर निगम आयुक्त श्रीमति अनुपम कलेर व अन्य जिला व पुलिस अफसरान का आभार व्यक्त किया।

