करतारपुर ( जसवंत वर्मा ) आज डॉ. सिमरनजीत कौर ने आज सीएचसी करतारपुर में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्यभार संभाला। डॉ. सिमरनजीत कौर कान, नाक और गले (ईएनटी) की विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। इससे पहले उन्होंने सिविल अस्पताल जालंधर में बतौर मेडिकल ऑफिसर अपनी सेवाएं दी हैं। अब पदोन्नति के उपरांत उन्होंने एसएमओ करतारपुर का पद संभाला है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. जैक्सन, डॉ. प्रभजीत सिंह, डॉ. दिग्विजय, बीईई राकेश सिंह, सीनियर सहायक सुरेश कुमार, सीनियर सहायक नरेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स जगजीत कौर, एलएचवी इंदिरा, ऑप्थैल्मिक ऑफिसर कृष्णा तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

