करतारपुर (जसवंत वर्मा) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर में दीपावली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मैडम सुमन लता कल्हण ने सारे स्टाफ को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। लोक गायक दलविंदर दयालपुरी ने अपने गीतों द्वारा सारे स्टाफ का मनोरंजन किया। बाद में प्रधान विमल जैन, सचिव मैडम सुमन लता कल्हण, सतीश गुप्ता, एडवोकेट जस्सी चाहल, इत्यादि ने सारे स्टाफ को गिफ्ट बांटे। इस मौके पर डॉ पंकज मल्हन, डॉ नीरज कुमार, डॉ विकास गुप्ता, डॉ मोहित भारद्वाज, डॉ विनोद बग्गा,डॉ सविता, दलविंदर दयालपुरी, प्रिंसिपल रजनी मल्होत्रा लांबा ,सोढ़ी सिंह, सरबजीत कौर, इत्यादि आपी, एवं कीमत का सारा स्टाफ उपस्थित था।

