करतारपुर 2 सितंबर (जसवंत वर्मा )श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर श्री राधा-कृष्ण जी मुहल्ला लोहारां से निकाली गई पांचवी प्रभात फेरी का स्वागत विजय कम्बोज, विशाल कम्बोज, नीरज अरोड़ा, वाईस प्रधान नगर कौंसिल जतिन शर्मा, बोबी चौहान, पंडित जय प्रकाश, हैप्पी पांधेया मुहल्ला ने अपने अपने निवास स्थान पर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया तथा विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए।
प्रभात फेरी दौरान गए भजनो, तथा राधा कृष्ण के जयकारों से करतारपुर शहर कृष्ण मय हो गया ।इस अवसर पर प्रधान प्रमोद धीमान, अशोक सनोत्रा,राम जी आनन्द, दीपक शर्मा, बलराम धीमान, श्री किशन ,श्री हरिनाम संकीर्तन मण्डल के सदस्य, दीपक कुमार दीपा ,श्याम शर्मा, दीपू,अजय सक्सैना,शोभित,लवली आदि अन्य मौजूद थे।

