करतारपुर 27 जनवरी (जसवंत वर्मा )प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में 44 वां मासिक संकीर्तन का आयोजन प्रधान दीपक कुमार की देखरेख में किया गया इस दौरान प्रसिद्ध गायक नीलम दत्त जी द्वारा भजन गाकर बैठे श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया और सारा माहौल भक्तिमय हो गया इस दौरान लगे जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा । सर्वप्रथम रमेश रानी ,बीना रानी , खुशविंदर बबली ,शमां, मनजीत, सरिता वर्मा, ज्योति जगपाल ,बिंदर, प्रीति, रेनू भारद्वाज, निर्मला रानी, इत्यादि ने ज्योति जलाकर श्री गणेश वंदना के साथ संकीर्तन का आगाज किया। गायक नीलम दत्त जी को माता रानी चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बाद में आरती पूजन कर प्रसाद बांटा गया और कॉफी का भी लंगर लगाया जाए। प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मीना सेखड़ी, पुष्पा वर्मा,सृष्टि, मधु, मंजू ,गीता रानी ,डॉली, लिज्जा, सृष्टि, लक्ष्मी, पुष्पा रानी, रेखा रानी,ज्योति, नवदीप सेखड़ी, मास्टर अमरीक सिंह, जसवंत वर्मा,कालू वर्मा, कुलदीप वर्मा ,बिन्नी, इत्यादि दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।

