मुंडी चौहलिया में तत्काल नावें उपलब्ध करवाने के आदेश
\समस्याएं सुनने के साथ प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में लिया फीडबैक
जालंधर, 9 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बुधवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनते हुए उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
शाहकोट सबडिवीजन के मुंडी शहरियां, मुंडी चोहलिया और अन्य गांवों के बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान, डिप्टी कमिश्नर ने प्रभावित लोगों से बातचीत की और प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए राशन, तिरपाल और अन्य सुविधाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाया जा रहा है।
इसके अलावा मुंडी शहरियां के लोगों की तरफ से की गई नाव की मांग को पूरे करने के लिए एसडीएम शाहकोट ऋषभ बंसल को निर्देश दिए।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद के लिए 24×7 मौजूद है और इस प्रक्रिया में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

