By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: हर शुक्रवार डेंगू ते वार अभियान के तहत स्कूलों और घरों में डेंगू किया गया सर्वेक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > हर शुक्रवार डेंगू ते वार अभियान के तहत स्कूलों और घरों में डेंगू किया गया सर्वेक्षण
Jalandhar

हर शुक्रवार डेंगू ते वार अभियान के तहत स्कूलों और घरों में डेंगू किया गया सर्वेक्षण

Talk Hindustan
Last updated: 2025/08/01 at 7:48 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
हर शुक्रवार डेंगू ते वार अभियान के तहत स्कूलों और घरों में डेंगू किया गया सर्वेक्षण
SHARE

करतारपुर  1 अगस्त (जसवंत वर्मा ) बरसात के मौसम में जगह-जगह पानी का जमाव होना आम बात है। जिससे डेंगू मच्छरों की पैदावार बढ़ने का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन जालंधर डॉ. गुरमीत लाल के निर्देशन में ब्लॉक करतारपुर में “हर शुक्रवार डेंगू ते वार” अभियान के तहत आईएमआई इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बिधिपुर के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्कूलों में डेंगू के लारवे की जाँच की और बच्चों को डेंगू के बारे में जागरूक भी किया।

इस अवसर पर डॉ. जैक्सन, बीईई राकेश सिंह हेल्थ इंस्. केवल, बलविंदर सिंह, गुरवेल सिंह, इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुखराज सिंह, बलजीत सिंह और आशा आदि द्वारा गतिविधियाँ संचालित की गईं।
डॉ. जैक्सन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्कूलों और घरों में जाकर गमले, पानी की टंकियाँ, कूलर आदि की जाँच की और बच्चों को जागरूक किया। बीईई राकेश सिंह ने बताया कि कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार बदलना चाहिए, फ्रिज की ट्रे में जमा पानी निकालकर ट्रे साफ करनी चाहिए। गमलों, टायरों, टूटे हुए बर्तनों आदि में पानी जमा न होने दें।
उन्होंने बताया कि तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, आंखों के पीछे दर्द, मसूड़ों व नाक से खून आना आदि डेंगू के लक्षण हैं और ऐसे लक्षण दिखने पर डेंगू की जांच करवानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच व उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
TAGGED: Health
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब सरकार सिविल अस्पतालों में चार-स्तरीय बैकअप प्रणाली लागू करेगी: डा. बलबीर सिंह पंजाब सरकार सिविल अस्पतालों में चार-स्तरीय बैकअप प्रणाली लागू करेगी: डा. बलबीर सिंह
Next Article मात्र 24 घंटे में हत्या का मामला सुलझाया, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आरोपी को किया गिरफ्तार मात्र 24 घंटे में हत्या का मामला सुलझाया, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?