अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने भट्ठा मालिकों के साथ की बैठक ,सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा
जालंधर, 1 अगस्त : जिले में पराली के उचित प्रबंधन के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने आज भट्ठा मालिकों को अपने भट्ठों में ईंधन के रूप में कोयले के जगह 20 प्रतिशत पराली के पैलेटस का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा।
यहां जिला प्रशासकीय परिसर में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और भट्ठा मालिकों के साथ बैठक दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है।
उन्होंने भट्ठा मालिकों से कहा कि वे सरकार के निर्देशानुसार ईंट भट्ठों में ईंधन के रूप में 20 प्रतिशत पराली की पैलेटस का प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भट्ठों में ईंधन के रूप में पराली का प्रयोग करने से जहां पराली प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने ईंट भट्ठा मालिकों को उचित मूल्य पर पराली उपलब्ध करवाने तथा इस संबंध में सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में उपस्थित भट्ठा मालिकों ने पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटीफेशन का पालन करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह मक्कड़ ने कहा कि इस समय जिले में भट्ठे बारिश के कारण बंद है। बारिश के बाद भट्ठे खुलने पर प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्यावरण इंजीनियर संदीप कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

