करतारपुर 4 जून (जसवंत वर्मा ) करतारपुर के वार्ड नंबर 8 के कुछ इलाकों में स्ट्रीट लाइट न होने से गलियों में अंधेरा था। इस बार से चुनाव जीतने वाले पार्षद वरुण बावा ने आज कुछ इलाकों में नई स्ट्रीट लाइट लगवाई। इस अवसर पर वरुण बावा ने कहा वार्ड में जहां भी स्ट्रीट लाइट की जरूरत है वहां वहां लाइटे लगवाई जाएगी। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

