By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: हल्का शाहकोट से कांग्रेस व अकाली दल के नेता व अन्य समर्थकों ने थामा ‘आप’ का झाड़ू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > हल्का शाहकोट से कांग्रेस व अकाली दल के नेता व अन्य समर्थकों ने थामा ‘आप’ का झाड़ू
Jalandhar

हल्का शाहकोट से कांग्रेस व अकाली दल के नेता व अन्य समर्थकों ने थामा ‘आप’ का झाड़ू

Talk Hindustan
Last updated: 2023/05/07 at 3:59 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
हल्का शाहकोट से कांग्रेस व अकाली दल के नेता व अन्य समर्थकों ने थामा ‘आप’ का झाड़ू
SHARE

आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का किया दावा

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस व बलतेज पन्नू ने पार्टी में करवाया शामिल, किया स्वागत

जालंधर, 7 मई : आम आदमी की नीतियों व राज्य की भगवंत मान सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को हल्के की विभिन्न राजनितिक पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Contents
आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का किया दावाकैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस व बलतेज पन्नू ने पार्टी में करवाया शामिल, किया स्वागत

जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ पार्टी को आज उस समय और ज्यादा बल मिला जब बड़ी संख्या में शाहकोट हल्के से कांग्रेस व अकाली दल के नेता, सरपंच और ब्लॉक समिति के सदस्यों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ का झाडू थाम लिया।

पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि ये सभी ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का दावा किया।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और बलतेज पन्नू ने जालंधर में पार्टी के चुनाव कार्यालय में इन सभी का पार्टी में स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ‘आप’ में सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से सम्मान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जन हितैषी नीतियों और प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से पूरे हलके के लोग जालंधर उपचुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को रिकॉर्डतोड़ वोट डालकर नया इतिहास रचने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को ‘आप’ की सरकार ही खुशहाल बना सकती है। इस मौके पर सरदार हरजोत सिंह बैंस ने क्षेत्र के लोगों से 10 मई को ‘आप’ के पक्ष में उत्साह से वोट डालकर ‘आप’ प्रत्याशी रिंकू की ऐतिहासिक जीत में सहभागी बनने की अपील की।

जालंधर पार्टी कार्यालय में हल्का शाहकोट से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में सरबजीत सिंह, संदीप सिंह, बूटा सिंह, दर्शन सिंह, जसविंदर सिंह, इकबाल सिंह, जसपाल सिंह, बलविंदर सिंह पूर्व सरपंच महिमोवाल, नवजोत सिंह यूथ क्लब बादशाहपुर, जसविंदर सिंह, सरवन सिंह, तेगा सिंह, सुखदेव सिंह, गुरपिंदर सिंह, बोहड़ सिंह कार्यवाहक सरपंच गांव मंडाला छन्ना, सतपाल सिंह सरपंच बस्ती दारेवाल, गुरपीत सिंह पूर्व सरपंच गांव यूसुफपुर आलेवाल और कमलजीत सिंह सोढ़ी पूर्व अध्यक्ष मार्केट कमेटी लोहियां वर्तमान सर्किल जत्थेदार शिरोमणि अकाली दल ने ‘आप’ की झाडू थाम ली। पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि वे सभी ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ में शामिल हुए हैं और दावा किया कि जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर ‘आप’ की झोली में डालेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article भाजपा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश… देखे तस्वीरें भाजपा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश… देखे तस्वीरें
Next Article ਲੋਕ ਸਭਾ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣ: ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ 44 ਭਗੌੜੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 57 ਦੇ ਨਾਮ ਲਿਸਟ ’ਚੋ ਕਰਵਾਏ ਡਲੀਟ :  ਐਸਐਸਪੀ  ਭੁੱਲਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣ: ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ 44 ਭਗੌੜੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, 57 ਦੇ ਨਾਮ ਲਿਸਟ ’ਚੋ ਕਰਵਾਏ ਡਲੀਟ : ਐਸਐਸਪੀ ਭੁੱਲਰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?