जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के धन्नो वाली फाटक के पास गन्ने के रेट बढ़ाने और पराली जलाने के केसों को रद्द करवाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रखा । किसानों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धरना लगाया हुआ है, जिसमें सभी किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं।
किसानो दुवारा अपनी मांगो को लेकर लगाए जा रहे धरने को लेकर किसान यूनियनों से कहा कि सड़कें रोककर आम लोगों को बिना वजह परेशान न करें। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जारी अपने एक बयान में कहा कि किसान यूनियन लोगों को बिना बजह से परेशान करने से गुरेज करें, अन्यथा लोग उनके खिलाफ खड़े हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अपने निजी हितों के लिए किसान यूनियनें सड़कें रोककर लोगों को परेशान कर रही हैं। इससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने यूनियनों से अपील की है, किसान सड़क पर बैठ कर लोगो को परेशान करने के बजाये किसान उनके दफ्तर, आवास, पंजाब भवन, पंजाब सिविल सचिवालय और कृषि मंत्री के दफ्तर में आकर बातचीत कर सकते है और बातचीत के लिए हमेशा दरवाजे खुले हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान यूनियनों ने सड़कें रोककर आम लोगों को परेशान करके गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया है जो अनुचित है। उन्होंने किसान यूनियनों को सचेत करते हुए कहा कि अगर यूनियनों का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब आपको धरने के लिए आदमी नहीं मिलेंगे।मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि यूनियनों को आम व्यक्ति की भावनाओं का अहसास होना चाहिए ,उन्होंने कहा है की किसान यूनियनें लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने के बजाय सरकार के साथ बातचीत का रास्ता अपनाएं।

