पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुल्तानपुर लोधी की हुई घटना में जान गंवाने वाले होमगार्ड पुलिस के जवान जसपाल सिंह की मौत पर परिवार से गहरा दुख प्रकट किया । पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि जवान ने अपना फर्ज निभाया है और पंजाब सरकार आर्थिक मदद के तौर पर एक करोड़ रुपये परिवार को देगी। बाकी के एक करोड़ रुपये बीमा के तहत एचडीएफसी बैंक देगी। भविष्य में परिवार की हर तरह से मदद के लिए सरकार वचनबद्ध है
मृतक होमगार्ड पुलिस के जवान का जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला का रहने वाला है। वहीं सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचे घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट भी आई हैं।

दरअसल, कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा में गुरुवार की सुबह पांच बजे निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस पर पथराव किया और किरपानों व तेजधार हथियारों से हमला भी किया। इस दौरान गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। वहीं डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सभी को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से तीन पुलिसकर्मियों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

