करतारपुर 5 नवंबर( जसवंत वर्मा)सीआई ए स्टाफ जालंधर देहाती की पुलिस ने महिला सहित दो व्यक्तियों को 154 ग्राम हीरोइन सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में हरविंदर सिंह विरक सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती ने बताया 4 नवंबर को इंस्पेक्टर पुष्प बाली इंचार्ज सीआईए स्टाफ जालंधर देहाती की टीम के सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह तथा साथी ग्रस्त कर रहे थे तो करतारपुर से दयालपुर, तथा दयालपुर से करतारपुर आते हुए गुरुद्वारा बंगा साहब के निकट खाली खेतों में एक लड़का और एक लड़की खड़े दिखाई दिए पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने के लिए सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने संदेह होने पर उन्हें पड़कर तलाशी लेने पर उनसे 154 ग्राम हीरोइन बरामद हुई।
इनकी पहचान शिव सिंह निवासी माता रानी मोहल्ला बाबा बकाला थाना व्यास जिला अमृतसर, तथा इंद्रजीत कौर निवासी गांव पल्ला थाना मेहता, जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी देते बताया यह दोनों व्यक्ति काफी समय से नशा बेचने का धंधा करते हैं यह दोनों अपने साथी रवि से नशा लाकर जालंधर जिले में सप्लाई करते है
4 नवंबर को भी यह करतारपुर इलाके में हीरोइन की सप्लाई देने आए थे। इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त किया जाएगा तथा नशे से बने उनकी चल अचल संपत्ति की जांच की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया इन पर पहले भी काफी नशे के मामले दर्ज हैं तथा यह जमानत और बाहर आकर फिर नशे का धंधा कर रहे थे।

