जालंधर (टॉक हिंदुस्तान) वारिस पंजाब के अमृतपाल सिंह द्वारा बीते दिनी प्रभु यीशु मसीह तथा मसीही भाईचारे के ख़िलाफ़ की गई टिप्पणी के बाद रोष में आए मसीही भाईचारे के लोगों द्वारा पीएपी चौक पर प्रदर्शन किया गया,
जिसके बाद पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे मसीही भाईचारे के लोगों द्वारा पीएपी चौक के पास अपनी स्टेज लगाकर अमृतपाल सिंह के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में रोष प्रदर्शन किया तथा पंजाब सरकार से मांग की वह अमृत पाल सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे नहीं तो आने वाले दिनों में पंजाब तथा पूरे भारत में भी ऐसे रोष प्रदर्शन किए जा सकते हैं।
मसीही भाईचारे द्वारा बड़ी गिनती में पहुंचे फादर तथा पास्टर समेत मसीही भाईचारे के अनुयायियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि वह किसी भी धर्म के के ख़िलाफ़ नहीं बोलते हैं परन्तु यदि कोई उनके धर्म के खिलाफ टिप्पणी करेगा तो वह उसका विरोध करने में पीछे नहीं रहेंगे। पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे हुए मसीही भाईचारे के लोगों ने अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

