* विभिन्न खेलों, गतिविधियों और लाइव स्ट्रीमिंग ने छात्रों में जोश और उल्लास भरा
जालंधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) इस समय अपने कैंपस में पेरिस ओलंपिक-2024 के उपलक्ष्य में पूरे उत्साह के साथ जश्न मना रही है। ओलंपिक से भौगोलिक दूरी के बावजूद, छात्रों में जश्न और गर्व की भावना पूरी तरह से मजबूत है। कैंपस में विभिन्न आकर्षक खेल, गतिविधियाँ और लाइव स्ट्रीमिंग चल रहे हैं, जिसने छात्रों में जोश और उल्लास भर दिया है।
एलपीयू ने भारतीय एथलीटों की उपलब्धियों, जिसमें भारतीय हॉकी टीम की उल्लेखनीय जीत भी शामिल है, का जश्न कैंपस के बीचों-बीच मनाया। ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, भारतीय हॉकी टीम (एलपीयू के 8 खिलाड़ी) ने पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह जीत न केवल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि 52 साल के उल्लेखनीय अंतराल के बाद ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की विजयी वापसी भी है।

कैंपस में एक बड़ी स्क्रीन लगाई है जहां छात्र और कैंपस में आने वाले लोग पूरे दिन भारतीय खिलाड़ियों के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए एकत्र होते हैं। कक्षाओं के बाद, छात्र और स्टाफ समान रूप से स्क्रीन के चारों ओर एकत्र होकर, विश्व स्तर पर हो रही प्रतियोगिता में भाग ले रहे एलपीयू के प्रतिनिधियो का उत्साह बढ़ाते है इस उत्सव के माहौल को और यादगार बनाते हुए, एलपीयू ने ओलंपिक में एलपीयू के छात्रों की एक सेल्फी बूथ स्थापित की, जिसमें जेवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, भारतीय हॉकी सितारे और अन्य प्रमुख एथलीट शामिल है। इनके साथ विद्यार्थी सेल्फी ले सकते है। विभिन्न खेलों और गतिविधियों ने 2024 में पेरिस ओलंपिक के लिए छात्रों में उत्साह और खुशी को और बढ़ा दिया है।
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर, ने इस शानदार जीत पर सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी। डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने पिछले मैचों में हमारे छात्रों द्वारा दिखाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और अंतिम राउंड में पदक की उम्मीद जताई। एलपीयू ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए) के बाद विश्व स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा दल बनकर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। एलपीयू के 24 प्रभावशाली छात्रों ने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का शानदर अवसर हासिल किया है।

इस वर्ष, पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल में 117 एथलीट शामिल हैं, जिसमें एलपीयू की पूरी टीम का उल्लेखनीय 21% हिस्सा हैं। एलपीयू के उल्लेखनीय एथलीटों में टोक्यो 2020 ओलंपिक में पुरुषों में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और सैखोम मीराबाई चानू शामिल हैं। एलपीयू के भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों में कैप्टन हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह , शमशेर सिंह, मंदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरजंत और जरमनप्रीत सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रेसलिंग में अंशू, निशा, विनेश और अंतिम पंघाल; बॉक्सिंग में लवलिना, जैस्मीन और प्रीति और शूटर अर्जुन सिंह चीमा, एथलीट में किरण पहल, परमजीत, विकाश, रोइंग बलराज पंवार, और तीरंदाजी में धीरज बोम्मदेवरा और तरुण दीप रॉय है।
—

