करतारपुर: 26 जुलाई: ( जसवंत वर्मा ): श्रीमती आशा अस्पाल जी ने आज अपने बेटे रोहित अस्पाल का जन्मदिन विद्यार्थियों को आवश्यक स्टेशनरी व बिस्कुट बांटकर मनाया। अपने बेटे के जन्मदिन की खुशी में उन्होंने स्थानीय स्कूल के सभी विद्यार्थियों को स्टेशनरी व बिस्कुट बांटे।
इस अवसर पर समाजसेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर के मास्टर अमरीक सिंह ने रोहित अस्पाल के जन्मदिन पर परिवार को बधाई दी और अस्पाल परिवार द्वारा किए गए इस नेक कार्य की सराहना की तथा अस्पाल परिवार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर आशा अस्पाल, हिना अस्पाल, मास्टर अमरीक सिंह, प्रधान श्री कृष्ण वासिल, मैडम नैंसी, कीर्ति, ममता, रूबी, मीनू, मैडम नीलम व स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

