By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
Jalandhar

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

Talk Hindustan
Last updated: 2025/01/17 at 8:44 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
SHARE

कहा, पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए अन्य पहलों के साथ वेलफेयर बोर्ड किया जा रहा गठित

जालंधर, 17 जनवरी: पंजाब के स्वतंत्रता सेनानियों, रक्षा सेवा कल्याण और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज कहा कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके मुद्दों को गंभीरता से प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गठित किए जा रहे इस बोर्ड में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों का प्रतिनिधित्व होगा, जिससे वे अपने मुद्दों का समाधान स्वयं कर सकेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को पेंशन के रूप में दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि को नियमानुसार संशोधित करने के संबंध में सरकार द्वारा आगे की उचित कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और सेना के जवानों के सम्मान में स्मारक बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत जन प्रतिनिधि उन स्वतंत्रता सेनानियों से मिलेंगे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने गांवों में हर तरह की यातनाएं सहन की। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य उनके बलिदान का सम्मान करना और सरकार और इन महान हस्तियों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।

श्री भगत ने अधिकारियों को स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरा देश इन वीर स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है, जिनकी बदौलत आज हम आजादी का आनंद ले रहे है। उन्होंने कहा कि इन महान नायकों के योगदान को पैसे से नहीं मापा जा सकता, लेकिन पंजाब सरकार उनके कल्याण और संभाल के लिए पूरी तरह समर्पित है। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को सुना और संबंधित विभागों को उनके तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव रक्षा कल्याण गगनदीप बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह और स्वतंत्रता सेनानी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

…….

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी कमिश्नर ने निक्कू पार्क का किया दौरा, झूलो की मुरम्मत और साफ़-सफ़ाई पर दिया ज़ोर डिप्टी कमिश्नर ने निक्कू पार्क का किया दौरा, झूलो की मुरम्मत और साफ़-सफ़ाई पर दिया ज़ोर
Next Article कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर विकास अथॉरिटी को स्वीकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर विकास अथॉरिटी को स्वीकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?