By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा जालंधर जिले में बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये मुआवजा राशि के चैक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा जालंधर जिले में बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये मुआवजा राशि के चैक
Jalandhar

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा जालंधर जिले में बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये मुआवजा राशि के चैक

Talk Hindustan
Last updated: 2025/10/15 at 8:12 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा जालंधर जिले में बाढ़ पीड़ितों को वितरित किये मुआवजा राशि के चैक
SHARE

– कहा, मिशन पुनर्वास के तहत जालंधर जिले में 13 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों को वितरित किए जाएंगे

– जालंधर में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि बांट शुरू, बाढ़ प्रभावित किसानों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया

शाहकोट (जालंधर), 15 अक्तूबर: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। वह आज शाहकोट में बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि वितरित करने के दौरान संबोधन कर रहे थे।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में पंजाब सरकार द्वारा जालंधर जिले में बाढ़ पीड़ितों को 13 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ी है और बाढ़ पीड़ित परिवारों का जीवन फिर से शुरू करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही।

जिले के गांवों मुलेवाल अराइयां, सीचेवाल, नारंगपुर, सोहल खालसा, बिल्ली वड़ैच के 47 बाढ़ प्रभावित किसानों को ‘मिशन पुनर्वास’ के तहत करीब 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में आई बाढ़ के कारण कृषि योग्य जमीन, फसलों, संपत्तियों, पशुओं आदि का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत जमीनी स्तर पर काम शुरू किया, गिरदावरी करवाई और अब पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को दीवाली से पहले राहत राशि प्रदान करने का वादा किया था, जिसे पूरा करते हुए मात्र 30 दिनों में बाढ़ पीड़ितों को सबसे बड़ी मुआवजा राशि की बांट की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अजनाला में 631 किसानों को 5.70 करोड़ रुपये के चेक वितरित कर ‘मिशन पुनर्वास’ की शुरुआत की थी, जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में विभिन्न कैबिनेट मंत्रियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत फंड की बांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों के साथ इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल सहित जिला प्रशासन द्वारा जिले में बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए किए गए अथक प्रयासों की भी सराहना की। पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को समय पर उचित मुआवजा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी योग्य लाभार्थी मुआवजा राशि से वंचित नहीं रहेगा।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने मुआवजा राशि के लिए सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर संगत के सहयोग से जिला प्रशासन ने सतलुज के बांध को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम किया। उन्होंने कहा कि बांध टूटने से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन शाहकोट की संगत और प्रशासनिक अधिकारियों के जज्बे ने बड़े नुकसान को रोक लिया। उन्होंने कहा कि एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम में शाहकोट ब्लॉक ने अग्रणी स्थान हासिल किया है और शाहकोट ने साबित कर दिया कि वह हर क्षेत्र में मजबूती से खड़ा हो सकता है।  इस दौरान बाढ़ पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस राहत राशि से उन्हें वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी। उन्होंने बाढ़ के बाद राहत प्रदान करने के लिए तेजी से कार्रवाई करने के लिए पंजाब सरकार की सराहना भी की।  इस मौके पर एस.डी.एम. शुभी आंगरा, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप भोगल, ‘आप’ नेता पिंदर पंडोरी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन बलवीर सिंह सहित अन्य हस्तियां भी मौजूद थी।

…….

TAGGED: administration, Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री के काफिले से टकराई गाड़ी, 3 गनमैनों के सिर फूटे, 5 घायल कैबिनेट मंत्री के काफिले से टकराई गाड़ी, 3 गनमैनों के सिर फूटे, 5 घायल
Next Article ਸਟੇਟ ਅਵਾਰਡੀ ਹੈੱਡ ਟੀਚਰ ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਲੁਬਾਣਾ ਅਤੇ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨ ਸਟੇਟ ਅਵਾਰਡੀ ਹੈੱਡ ਟੀਚਰ ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਦਾ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਲੁਬਾਣਾ ਅਤੇ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?