By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कैबिनेट मंत्री द्वारा करतारपुर में 2.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का किया गया शिलान्यास
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > कैबिनेट मंत्री द्वारा करतारपुर में 2.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का किया गया शिलान्यास
JalandharPolitics

कैबिनेट मंत्री द्वारा करतारपुर में 2.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का किया गया शिलान्यास

Talk Hindustan
Last updated: 2023/11/01 at 9:07 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
कैबिनेट मंत्री द्वारा करतारपुर में 2.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का किया गया शिलान्यास
SHARE

विकास कार्यों की गति हुई तेज- बलकार सिंह

करतारपुर (जालंधर), 1 नवंबर :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने आज करतारपुर के गांव दयालपुर में 2.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैटल पाउंड का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि यह गौशाला अति आधुनिक कैटल पाउंड की तर्ज पर बनाई जाएगी जहां पशुओं को अच्छे से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गौशाला बड़े आकार के शेड, वैट क्लिनिक, चारदीवारी, यहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कमरा और पशुओं के लिए बिजली, रोशनी, चारा और पीने के पानी की सुविधा से सुसज्जित होगी। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए प्रतिदिन चारे एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ गौशाला से संबंधित रिकॉर्ड को भी सुचारु रूप से रखा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गौशाला में स्वस्थ और बीमार पशुओं के लिए अलग-अलग घेरे बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौशाला के पूरा होने से करतारपुर में आवारा पशुओं की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में अपनी किस्म की यह पहली गौशाला होगी। उन्होंने गांवों के स्वयंसेवकों को पशुओं की उचित देखभाल के लिए समर्थन देने के लिए भी आमंत्रित किया।

लोगों को संबोधित करते हुए बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों की गति तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चल रहे प्रोजैक्टों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में चार स्टेडियम और नये बस स्टैंड का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से सर्विस लेन की सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि करतारपुर को पंजाब का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए अनेको बहु उद्देश्य प्रोजैक्ट जिनमें वाटर सप्लाई, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गलीयां, स्ट्रीट लाइटें, पार्क, मोहल्ला क्लीनिक, सिविल अस्पताल और स्कूलों के नवीनीकरण आदि प्रोजैक्ट सुचारू रूप से चल रही हैं।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, उपमंडल मैजिस्ट्रेट बलबीर राज और अन्य हस्तियां भी उपस्थित थीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह द्वारा जालंधर शहर में 4.30 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों की शुरुआत की कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह द्वारा जालंधर शहर में 4.30 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों की शुरुआत की
Next Article लुधियाना में ओपन डेबिट पर सीएम ने पहला मुद्दा एसवाईएल का उठाया, विपक्ष को भी घेरा लुधियाना में ओपन डेबिट पर सीएम ने पहला मुद्दा एसवाईएल का उठाया, विपक्ष को भी घेरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?