कहा, पंजाब सरकार पंजाबी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी
जालंधर, 02 नवंबर(टॉक हिंदुस्तान)पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों की मंत्री अनमोल गगन मान ने आज छात्रों को पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी भाषा, कला और संस्कृति के राजदूत बनने का न्योता दिया।

आज यहां एपीजे स्कूल में ‘इनटेक क्विज प्रतियोगिता’ के दौरान छात्रों और शिक्षा शास्त्रियों को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही राज्य भर में क्विज़ प्रतियोगिता शुरू करेगी, जिसमें प्रतियोगियों से राज्य की संस्कृति, भाषा, कला के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे। और विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि हमें अपनी भाषा, संस्कृति और विरासत पर गर्व करना चाहिए क्योंकि हमारी जड़ें इससे जुड़ी हुई है।इसलिए हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा पंजाबी दुनिया की सबसे समृद्ध और प्यारी भाषा है हमें इसे सभी संभालने और पूरी दुनिया में फैलाने के लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों से युवाओं को प्रेरित कर हमारे राज्य की अद्भुत संस्कृति, विरासत और मातृभाषा को संभालने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा के प्रति स्नेह रखते हुए करियर के लिए अन्य भाषाएं भी सीखनी चाहिए। इससे पहले डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बलविंदर सिंह और एपीजे स्कूल के प्रिंसीपल गिरीश कुमार ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

प्रिंसीपल गिरीश कुमार ने बताया कि इस क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में आठ जिलों के छात्रों ने भाग लिया, जिसके बाद एपीजे स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

