जालंधर, 16 जुलाई: : पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते इन प्रोजैक्टों को तेज़ी से पूरा करने निर्देश दिए। यहाँ नगर निगम दफ़्तर में विधायक रमन अरोड़ा और महिंद्र भक्त, नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन और अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारी शहर में अलग- अलग योजनाओं के अंतर्गत चल रहे विकास कामों की व्यक्तिगत निगरानी यकीनी बनाए ताकि इन कामों को समय पर पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विकास प्रमुख एजंडे पर काम करती हुई लोगों को बढिया बुनियादी सुविधाएं और साफ़- सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। पिम्स रोड, जमशेर रोड सहित शहर की अन्य सड़कों के निर्माण, डा. बी.आर.अम्बेडकर पार्क बूटा मंडी में चल रहे कार्यों सहित अन्य का जायज़ा लेते कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास कामों की गुणवत्ता की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कामों के मानक को बरकरार रखने के लिए अधिकारी समय- समय पर मौको का मुआइना भी करे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कामों की गुणवत्ता के साथ किसी किस्म का समझौता बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय निकाय मंत्री ने मानसून सीजन के मद्देनज़र नगर निगम की तरफ से पानी की निकासी, सीवरेज की सफ़ाई, मच्छर- मक्खी की रोकथाम के लिए दवाएँ आदि प्रबंधों का भी जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि सीवरेज सफ़ाई की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए यदि कहीं कोई सीवरेज जाम की समस्या आती है तो उसे चालू करने के लिए अपेक्षित मशीनरी सहित अन्य इंतज़ाम पहले ही किए जाए । उन्होंने कहा कि बरसात दौरान बारिश के पानी की पूरी निकासी होनी चाहिए ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उन्होंने इस दौरान शहर चल रहे 8 सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट की कार्यगुज़ारी का भी जायज़ा लिया।
स्थानीय निकाय मंत्री ने प्रापरटी टैक्स एकत्रित करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को कहा कि सौ प्रतिशत प्रापरटी टैकस एकत्रित किया जाए और इस काम में किसी किस्म की कोताही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंधी 1 अगस्त तक रिपोर्ट पेश करने लिए भी कहा। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान विधायकों की तरफ से अपने-अपने हलकों से संबंधित मुश्किलों को सुनते अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह पूरी तनदेही और तालमेल से काम करना यकीनी बनाए। इस मौके सीनियर ‘ आप’ नेता राजविन्दर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमरजीत बैंस, ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा भी मौजूद थे।

