जालंधर, 10 मार्च : ऐतिहासिक शहर करतारपुर की 100 प्रतिशत आबादी को सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य के तहत स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने 13.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सीवरेज प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा। करतारपुर शहर के लिए आज का दिन सुनहरी घोषित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने राज्य में, विशेषकर अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का एक नया युग लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धन्यवाद दिया।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से जहां करतारपुर में सीवरेज की समस्या का समाधान होगा, वहीं शहर में सफाई व्यवस्था को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के दौरान 1.79 किलोमीटर मुख्य सीवर लाइन के अलावा 9.05 किमी पार्श्व सीवर लाइन भी शामिल है। यह प्रोजैक्ट 3000 से अधिक घरों को सीवर कनेक्शन प्रदान करवाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने नगर परिषद और पंजाब सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस परियोजना को समय पर पूरा करने को कहा ताकि लोगों को इस प्रोजैक्ट से जल्द से जेल्द लाभ मिल सके। इस मौके पर उप मंत्री हरप्रीत कौर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

