फिल्लौर/जालंधर, 04 सितम्बर :पंजाब रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने लोगों को सुखी और सफल जीवन के लिए भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं का पालन करने का न्योता दिया।
कैबिनेट मंत्री ने श्री राधा कृष्ण पाठशाला मंदिर, फिल्लौर में माथा टेकने के बाद जन्माष्टमी के संबंध में आयोजित शोभा यात्रा में भाग लेने के बाद कहा कि पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

उन्होंने लोगों से भगवान कृष्ण जी की प्रेम और दया की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की अपील की और राज्य को आगे ले जाने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

श्री अमन अरोड़ा ने लोगों को सभी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार जन्माष्टमी त्योहार मनाने के लिए आमंत्रित करते हुए आशा व्यक्त की कि यह त्योहार भाईचारे के प्यार को मजबूत करेगा और मानवता की सेवा और सामाजिक मूल्यों के इलावा हमारे जीवन में खुशियाँ लाएगा। इस मौके पर चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा और मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

