जालंधर 1 मार्च : नगर निगम चुनाव और जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी अकाली दल गठबंधन को झटका देते हुए कुलदीप सिंह लुबाणा सहित कई कांग्रेस नेता, कई गांवों के सरपंच और समाज सेवक ललित वर्मा आज अपने कई साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
बसपा की टिकट पर जालंधर उत्तरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कुलदीप सिंह लुबाणा ने कहा कि वह जनता की सेवा करने की भावना और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर आप पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड नंबर पांच के कई कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए।
शामिल होने वाले अन्य लोगों में कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपप्रधान सविंदर सिंह खटर, कांग्रेस के जिला उप प्रधान निखिल वधवा, बलजिंदर कौर लुबाणा पार्षद वार्ड नंबर पांच, चरनजीत वालिया, प्रवीन कुमार, रिकी शर्मा, अखलेश जैन, राजन, विशाल, साहिल, शहजाद, बंटी हरभजन सिंह, पंजाब सिंह, सुखदेव सिंह, हरमिंदर सिंह, तजिंदर सिंह, सेहनी भटी सुंदर नगर, डा अजय कुमार मेडिकल स्टोर टौनी पंच नुरपुर कलोनी, सरपंच सोढी राम, सरपंच लंबर राम, सरपंच सतनाम सिंह, सरपंच तजिंदर कौर, सरपंच सतनाम सिंह, सरपंच सुरिंदर कौर, सरपंच गुरदिआल सिंह, कांग्रेस के जिला सचिव सतनाम सिंह, सरपंच गुरप्रीत कौर , सरपंच बलविंदर सिंह कोटला, सरपंच जोगिंदर पाल और सरपंच जोती सतोवाली हैं।

उल्लेखनीय है कि कुलदीप सिंह की पत्नी अकाली दल की नेता हैं और वह वार्ड नंबर पांच से पार्षद हैं। गत विधानसभा चुनावों दौरान भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल का गठजोड़ टूटने के पश्चात अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कर लिया। गठबंधन के तहत जालंधर नार्थ की सीट बसपा के हिस्से में होने के कारण कुलदीप सिंह लुबाणा बसपा में शामिल हो गए थे।
विधानसभा चुनावों में लुबाणा को भारी मतों से पराजय मिली थी।
इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचरण सिह बर्स्ट ने जालंधर के सभी नौ विधानसभा हल्का प्रभारियो से बैठक की जिसमें जालंधर केन्द्रीय विधायक रमन अरोड़ा, करतारपुर विधायक वलकार सिंह , शीतल अंगुराल, नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान, पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड की चेयरपर्सन राजविंदर थियाड़ा, जिला प्रधान अमृतपाल सिंहृ, स्पोर्टस विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुरिंदर सिंह सोढी, जिला सचिव सुभाष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

