By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर में 31 मई को रात 9:30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा ब्लैक आउट अभ्यास, डिप्टी कमिश्नर ने कहा घबराने की जरूरत नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर में 31 मई को रात 9:30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा ब्लैक आउट अभ्यास, डिप्टी कमिश्नर ने कहा घबराने की जरूरत नहीं
Jalandhar

जालंधर में 31 मई को रात 9:30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा ब्लैक आउट अभ्यास, डिप्टी कमिश्नर ने कहा घबराने की जरूरत नहीं

Talk Hindustan
Last updated: 2025/05/30 at 8:38 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जालंधर में 31 मई को रात 9:30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा ब्लैक आउट अभ्यास, डिप्टी कमिश्नर ने कहा घबराने की जरूरत नहीं
SHARE

आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए किया जा रहा है अभ्यास, कहा, सुरक्षा उपायों का अनुपालन जरूरी

जालंधर, 30 मई: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 31 मई को रात 9:30 बजे से 10 बजे तक जिले में ब्लैकआउट अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट से पहले सायरन की आवाज सुनाई देगी और इस दौरान आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को छोड़कर पूरे जिले में लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा नगर निगम भी उक्त समय के दौरान स्ट्रीट लाइटें बंद रखेगा। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान जिला निवासी जेनरेटर और इनवर्टर के माध्यम से लाइट का उपयोग न करें।

उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट अभ्यास के दौरान घरों के बाहर की लाइटें भी बंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने शहर में सायरन की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन फिर भी यदि इस संबंध में कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दी जा सकती है। डा. अग्रवाल ने जिला निवासियों से अपील की कि यह ब्लैकआउट आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अभ्यास के तौर पर किया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है। डा. अग्रवाल ने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान वाहनों द्वारा अनावश्यक यात्रा नहीं की जानी चाहिए और यदि यात्रा करना जरूरी है तो ब्लैकआउट अवधि के दौरान वाहनों को सड़क के एक तरफ पार्क किया जाए और लाइटें बंद कर देनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ब्लैकआउट से पहले 31 मई को शाम 6 बजे जवाहर पार्क, जालंधर कैंट के नजदीक कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में मॉक ड्रिल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर मॉक ड्रिल की जाती है। मॉक ड्रिल के दौरान जहां आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा की जाती है, वहीं आवश्यक सेवाएं जैसे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने का अभ्यास भी किया जाता है। डा. अग्रवाल ने आगे बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एन.डी.आर.एफ. व एस.डी.आर.एफ., बी.एस.एफ. व सेना आदि सहित अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभाग भाग लेंगे तथा आपातकालीन स्थितियों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का अभ्यास करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने जिलावासियों से भी अपील की कि वे अभ्यास के दौरान सरकार व प्रशासन द्वारा अपनाई जाने वाली सावधानियों व निर्देशों का पालन करें तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए पूर्ण सहयोग दें।

……

TAGGED: administration
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article युद्ध नशे के विरुद्ध ’; रामा मंडी में ड्रग तस्करों के अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त युद्ध नशे के विरुद्ध ’; रामा मंडी में ड्रग तस्करों के अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त
Next Article विक्टर मिनी पंजाब स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट जालंधर में शुरू, 3 दिनों में खेले जाएंगे 280 मुकाबले : रितिन खन्ना विक्टर मिनी पंजाब स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट जालंधर में शुरू, 3 दिनों में खेले जाएंगे 280 मुकाबले : रितिन खन्ना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?