भाजपा प्रधान खोजेवाल ने मेडिकल कालेज निर्माण और शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार की कि मांग
कपूरथला(गौरव मढ़िया )शहर की समस्याओ को लेकर भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त डीसी अमित पंचाल से मिला।इस दौरान दौरान भाजपा नेताओ ने अमित पंचाल के जिला कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर के रूप में आगमन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको फुल्लो का बुक्का भेंट कर स्वागत किया एवं बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा नेताओ ने डिप्टी कमिश्नर अमित पंचाल से बातचीत करते हुए उनको बताया कि पिछले काफी समय से विरासती शहर के लोग कूड़े की समस्या से परेशान हैं।

शहर में हर तरफ गंदगी का आलम है।शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।शहर में सफाईकर्मिओ की भी कमी है।शहर के मंदिरो के नजदीक व बाज़ारो में भी कूड़े का ढेर लगे रहते है।इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की गई।इसके साथ ही भाजपा नेताओ ने कपूरथला मेडिकल कालेज का मुद्दा भी डिप्टी कमिश्नर के समक्ष उठाते हुए मांग बताया कि मेडिकल कालेज के निर्माण में लगने वाली राशि की अपने हिस्से की क़िस्त केंद्र सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है,इस लिए पंजाब सरकार को इस कालेज के निर्माण के लिए लिखा जाएं।
इस अवसर पर दीप्ती कमिश्नर अमित पंचाल ने भाजपा नेताओ को भरोसा दिलाया की उनकी मांगो पर जल्द से जल्द करवाई की जाएगी।इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश नेता निर्मल सिंह नाहर,जिला सचिव बलविंदर सिंह रइयावाल,भाजपा जिला महासचिव कपूर चंद थापर,भाजपा जिला उपप्रधान अश्वनी तुली,प्रवासी मोर्चा के अरुण सिंह,जिला उपप्रधान अशोक माहला,सीनियर भाजपा नेता जगदीश शर्मा,मंडल प्रधान राकेश गुप्ता,जिला प्रधान किसान मोर्चा,रंजीत सिंह बिबरी,जिला उपप्रधान यादविंदर पासी,यूथ भाजपा जिला प्रधान सन्नी बैंस,राजन ठीगी,साहिल वालिया,सरबजीत बंटी अरुण सिंह आदि उपस्थित थे।

