जालंधर: ( टॉक हिंदुस्तान ) एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला के करीबी बीजेपी नेता प्रदीप खुल्लर को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत ने उन्हें दो दिन के लिए जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रदीप खुल्लर के खिलाफ हरविंदर कौर मिंटी ने थाना छह में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। उस मामले में प्रदीप खुल्लर अदालत में पेश नहीं हो रहे थे, जिस पर अदालत ने अब गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। उस मामले में आज पुलिस ने खुल्लर को कपूरथला रोड स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया है।

