By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न
JalandharPolitics

नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न

Talk Hindustan
Last updated: 2023/05/25 at 9:15 PM
Talk Hindustan
Share
11 Min Read
नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न
SHARE
जालंधर का अगला मेयर व सांसद भाजपा का बनेगा : जीवन गुप्ता

जालंधर 25 मई : भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर की कार्यकारिणी की बैठक ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केएल सहगल मेमोरियल हाल में सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री व जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, ज़िला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल भी सम्मिलित हुए। जिला कोर कमेटी से ज़िला प्रधान सुशील शर्मा, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव केडी भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी व रमेश शर्मा भी पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने प्रदेश महामंत्री और सभी पदाधिकारियों का इस बैठक में पहुँचने में स्वागत किया। मंच का संचालन ज़िला महामंत्री अशोक सरीन ने किया। इस अवसर पर ज़िला सचिव अजय चोपड़ा ने बैठक में पार्टी के दिवगंत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक प्रस्ताव पढ़ा।

इस अवसर प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश व जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडलो के अध्यक्ष और महामंत्री भी उपस्थित हुए। इस मौके पर सुशील शर्मा ने कार्यकारिणी को आगे बढ़ाते हुए राज्य कार्यकारिणी में रखे गये विषयों के बारे में वृस्तित जानकारी दी। उन्होंने सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध के दर्शन की धारणा पर चलने की नसीहत दी।

सुशील शर्मा ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जालंधर लोकसभा के अंतर्गत आते सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने बूथ लगाए। सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा (शहरी) ने अपने चारों विधानसभा सीटों पर लोकसभा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बड़ा है। सुशील शर्मा ने 30 मई से लेकर 30 जून तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 साल बेमिसाल के तहत जो कार्यक्रम किए जाने हैं, उनका पूरा विवरण दिया

उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 28 मई तक सभी मंडलों में कार्यकरनी का आयोजन किया जाएगा।
29 मई को सभी प्रदेश द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
30,31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक लॉन्च रैली का आयोजन किया जाएगा।
1 जून से लेकर 22 जून तक हर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार विशेष परिवारों के साथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश के सभी व्यापारियों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर किया जाएगा।
25 जून को सीनियर वर्करों के साथ भोजन और चर्चा का कार्यक्रम विधानसभा के अनुसार किया जाएगा।
केंद्र सरकार के लाभार्थियों का सम्मेलन हर विधानसभा के अनुसार होगा।
21 जून को योग दिवस बूथ और शक्ति केंद्रों के स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
23 जून को देश के 10 लाख बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
10 जून से 20 जून तक सभी जिले अपने अपने संगठनात्मक रचना को मजबूत करेंगे।
20 जून से लेकर 30 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए महा संपर्क अभियान चलाएंगे।
प्रदेश के सभी मोर्चों का सम्मेलन विधानसभा के अनुसार किया जाएगा।
इसके उपरांत जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया उन्होंने कहा कि आज 2014 से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार का आज पूरे विश्व में अपनी अमिट छाप कायम की है। पहले की सरकारों में हमें समस्या लेकर अमेरिका की तरफ देखना पड़ता था आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देखता है। अशोक सरीन ने कहा कि पहले की सरकारों में हम दूसरे बड़े देशों पर निर्भर थे। आज विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए बैठा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के कारण ही संभव हो पाया है।
भाजपा जिला जालंधर शहरी के प्रभारी ने आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो पिछले दिनों लोकसभा उपचुनाव हुए हैं। उसमें भाजपा जालंधर (शहरी) का प्रदर्शन बहुत ही उत्साहजनक रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत ही उत्साहित करने वाला था।

जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बड़े-बड़े विज्ञापन देकर सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, पर हो इसके उलट रहा है। आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विधायकों की भ्रष्टाचार में पूरी संलिप्तता है, जो कि पूरे प्रदेश में जगजाहिर है। राठौर ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाले समय में नगर निगम के चुनाव हैं, जिसके लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा। हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा। जनता हमें वोट देगी और हम जालंधर में फिर से भाजपा का मेयर बनाएंगे।

प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के हर वर्कर कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने अपनी अपनी कार्यक्षमता से बढ़कर काम करने को लेकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ने अपनी योग्यता के अनुरूप बढ़कर अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हमने इस उपचुनाव में जालंधर शहरी में 40 से ज्यादा नगर निगम के वार्डों में जीत हासिल की है। यह जीत हमें नगर निगम के चुनावों में बहुत ज्यादा सहायक सिद्ध होगी। जीवन गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने इस चुनाव में वोट भाजपा को दिया था, वह नगर निगम के चुनावों में भी अपना वोट भाजपा के पक्ष में डालेंगे। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में भाजपा पीछे रही है उन वार्डों में अगर हम ज्यादा फोकस करेंगे तो वहां पर भी हमारी जीत पक्की है। बस हमें थोड़ा जोर लगाने की जरूरत है। जीवन गुप्ता ने कहा कि आज की कार्यकारिणी का मुख्य विषय मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने को लेकर है।

जिसका मुख्य उद्देश्य 2024 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जो 9 साल में मोदी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी और जनहित ऐसी योजनाएं जो देश के हर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम किया है। आज करोना काल से लेकर आज तक 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया। पूरे देश में 2014 से लेकर स्वच्छ भारत के तहत जो मुहिम चलाई गई थी जो आज पूरे देश में धरातल पर सफल होती दिखाई दे रही है। मुद्रा योजना, किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उज्जवला योजना घर-घर स्वच्छ जल पहुंचे उसके लिए योजना, घर घर बिजली पहुंचाने की योजना जैसी सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। उसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए जान आगामी दिनों में महा संपर्क अभियान भाजपा द्वारा चलाया जाएगा। जिससे कि लोग भाजपा के द्वारा किए गए कामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ सके।

अंत में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी सरदार इंद्रपाल सिंह अटवाल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का लोकसभा उपचुनाव उनका साथ देने के लिए धन्यवाद किया और आगामी नगर निगम चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी, ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, मनीष विज, वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, अश्वनी भंडारी, ज़िला सचिव अमित भाटिया, अजय चोपड़ा ,अनु शर्मा, मीनू शर्मा, जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, योगेश मल्होत्रा, प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, ज़िला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सन्नी शर्मा, राजीव ढींगरा, राजू मागो, मोहित भारद्वाज, इंदर प्रकाश अरोड़ा, राकेश बॉबी, विपन शर्मा, अरुण बजाज, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुप्ता, कुमुद शर्मा, राजीव वालिया, नरेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, गुलशन प्रिंस, अशोक चड्डा, दविंदर अरोड़ा, मोहिंदर पाल नकोदरिया, रणधीर परमार, अश्विनी शर्मा, महेंद्र पाल, पंकज खन्ना, परमजीत सिंह, यशपाल गुप्ता, दिनेश खन्ना, रतन सिंह रत्तू, अमरजीत सिंह कोहली, उषा शर्मा, जय कुमार सिंह, कृपाल सिंह पाली, रितु कौशल, जितेंद्र कुमार, सतपाल, जोगिंदर ढल्ल, पंकज गुप्ता, अश्विनी बब्बर, संजीव भगत रिंकू सिंह, वालिया, राजन अरोड़ा, संदीप, इसके साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों में भगवंत प्रभाकर ,राजेश जैन, मनोहर लाल भगत, प्रवीण हांडा, कंचन शर्मा, इंद्रसेन सहगल, अरुण बजाज, जवाहर सूद, कमल जैन और सतपाल बाठला इसके साथ सभी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विक्की, आशीष सहगल, संदीप कुमार, प्रदीप कंपनियां, अमृतपाल सिंह संघा, कुणाल शर्मा, मुनीश बल, गौरव जोशी, बलराज, शिव दर्शन, मनोज अग्रवाल, महिंदर भगत, गौरव मेहता आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सीएम मान की चन्नी को बड़ी चुनौती, 31 मई तक का दिया अल्टीमेटम सीएम मान की चन्नी को बड़ी चुनौती, 31 मई तक का दिया अल्टीमेटम
Next Article ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਮੋਬਾਈਲ RRR ਸੈਂਟਰ ਵੈਨ ਸੇਵਾ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਮੋਬਾਈਲ RRR ਸੈਂਟਰ ਵੈਨ ਸੇਵਾ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?