By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल ने प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा,महामंत्री श्रीनिवासुलु व प्रदेश महासचिव राजेश बागा से की मुलाकत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल ने प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा,महामंत्री श्रीनिवासुलु व प्रदेश महासचिव राजेश बागा से की मुलाकत
Jalandhar

भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल ने प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा,महामंत्री श्रीनिवासुलु व प्रदेश महासचिव राजेश बागा से की मुलाकत

Talk Hindustan
Last updated: 2022/12/26 at 8:14 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल ने प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा,महामंत्री श्रीनिवासुलु व प्रदेश महासचिव राजेश बागा से की मुलाकत
SHARE

जिला प्रधान का भाजपा कार्यकर्ताओ को संदेश,बड़े दिल से संगठन का काम करें और मजबूती के लिए जुट जाएं

पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्‍तर पर योजना बनाकर काम करें भाजपा कार्यकर्ता,रणजीत सिंह खोजेवाल

कपूरथला(गौरव मढ़िया )भाजपा जिला प्रधान बनने के बाद पहली बार रणजीत सिंह खोजेवाल ने भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा,प्रदेश महामंत्री श्रीनिवासुलु व प्रदेश महासचिव राजेश बागा से मुलाकत कर संगठन के विस्तार हेतु रणनीति त्यार करने के लिए विचार विमर्श किया।

Contents
जिला प्रधान का भाजपा कार्यकर्ताओ को संदेश,बड़े दिल से संगठन का काम करें और मजबूती के लिए जुट जाएंपार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्‍तर पर योजना बनाकर काम करें भाजपा कार्यकर्ता,रणजीत सिंह खोजेवाल

इस दौरान पंजाब की राजनीतिक स्थिति एवं भाजपा को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा हुई।इस अवसर पर खोजेवाल ने पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ हुई मुलाकात संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अश्वनी शर्मा ने उनसे पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की तथा जानकारी हासिल की और भाजपा की मजबूती के लिए जिले के हर घर तक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओं को पहुंचाने को कहा।

इस दौरान खोजेवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,इसके विस्तार व मजबूती के लिए कार्यकर्ता ही योजना बनाकर कार्य करते हैं।कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा जीत दर्ज करती है,आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता ही भाजपा को जीत दिलाने में अहम्‌ रोल निभाएंगे।

उन्होने कहा कि जिले में मंडलो में विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठ का गठन किया जाना है।इन पदों पर कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।मंडल के सभी बूथों में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर कार्य आगे बढाने का समय आ गया है।

खोजेवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्‍तर पर गांव-गांव और घर-घर जाकर काम करने और भाजपा की नीतियों और कार्यों से जनता को अवगत कराने का आह्वान भी किया।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से कहा कि वे बड़े दिल से संगठन का काम करें और आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से यह भी कहा कि लोगों से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने के लिए वे मतदाताओं के घर-घर जाने का अभियान भी चलाएं।खोजेवाल ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ को घर-घर अभियान शुरू करना है और यह सिर्फ पार्टी और सरकार की उपलब्धियों से जुड़े साहित्य तक ही सीमित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करने पर बल देना चाहिए।हमें घर-घर जाकर केवल भाजपा का पर्चा पकड़ाना नहीं है,बल्कि उनके साथ चर्चा भी करनी है।उनकी समस्याओं को समझना भी है और उसके स्थायी निदान की दिशा में हमें सहयोग भी करना है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल लोगों की समस्याओं को बहुत आत्मीय रूप से समझने का अवसर मिलेगा बल्कि जनता के साथ भाजपा के आपसी संबंधों को भी एक नई मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर धर्मपाल महाजन,पियूष मनचंदा,विवेक सिंह सन्नी बैंस भी उपस्थित थे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कपूरथला में बनने वाले मेडिकल कालेज के होस्टल का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा जाए – आप नेता कपूरथला में बनने वाले मेडिकल कालेज के होस्टल का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा जाए – आप नेता
Next Article दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कपूरथला शाखा द्वारा साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान कपूरथला शाखा द्वारा साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?